भामा साह की जयंती पर किया गया माल्यार्पण
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
भामा साह की जयंती पर मोहनपुर गांव में एक निजी स्कूल परिसर में समाज के लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ईद के दौरान परिसर की सफाई की गई। हीरालाल साह ने भामा साह को देशभक्त बताया और उनके जीवन से सीखने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।

हरलाखी,एक संवाददाता। भामा की साह की जयंती पर बुधवार को मोहनपुर गांव के निकट एक निजी स्कूल परिसर स्थित भामा साह की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। ईद दौरान समाज के लोगों द्वारा प्रतिमा व परिसर की साफ सफाई की गई। उसके बाद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। हीरालाल साह ने बताया कि दानवीर भामा साह देश के देशभक्त सपूत थे। उन्होंने देश की लिए बहुत कुछ दान कर दिया था। उनके जीवन से हम सबको सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:भामा साह की जयंती पर किया गया माल्यार्पण
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


