मतदाता अधिकार मोर्चा का कार्यशाला आयोजित
घोघरडीहा में नारायण उत्सव विवाह भवन में मतदाता अधिकार मोर्चा द्वारा आर्थिक आजादी के सेनानियों सूबेदार स्व नरेन्द्र मंडल और स्व फेकन मंडल की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में...

घोघरडीहा, निसं। प्रखंड क्षेत्र स्थित नारायण उत्सव विवाह भवन घोघरडीहा में मतदाता अधिकार मोर्चा के तत्वाधान में आर्थिक आजादी के प्रखर सेनानी सूबेदार स्व नरेन्द्र मंडल एवं स्व फेकन मंडल की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा को प्राचार्य अरुण कामत, रूप भारती, राम स्वरुप भारती, राम प्रवेश प्रसाद, उपेन्द्र सिंह, अरविंद मिश्रा, गणेश प्रसाद मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया। मौके पर अरुण कामत नेकहा की आर्थिक आजादी के तहत जबतक वोटरों को वोटर पेंशन लागू नहीं होगी। तब तक भारतीय लोकतंत्र में असली आजादी कलंक है। वहीं मुख्य अतिथि गणेश मंडल ने कहा कि भारत देश को चल-अचल संपति जीडीपी का आधा हिस्सा राशि से देश का आर्थिक सामाजिक एवं बुनियादी सुविधा के अनुकूल विकास का कार्य करें एवं आधा हिस्सा से मतदाता को वोटर वृति के रूप में वोटर पेंशन कम से कम 85 सौ नगद राशि देश के सभी नागरिक को मिलनी चाहिए। मौके पर महेश्वर प्रसाद चौधरी, घूरन यादव, उपेन्द्र सिंह, हरिहरनाथ झा, ई बौए लाल मंडल, संजय मंडल, राम नरेश मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।