फसल उत्पादकता के सटीक डाटा संग्रह को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

Mar 07, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के निर्देश पर झंझारपुर में कृषि सांख्यिकी से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। फसल उत्पादन के डाटा संग्रहण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई, जिससे क्षेत्र में वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाएगा।

फसल उत्पादकता के सटीक डाटा संग्रह को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के निर्देश पर शनिवार को बीआरसी भवन में कृषि सांख्यिकी से संबंधित आवृत्ति चर्या को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने की। प्रशिक्षण में झंझारपुर अनुमंडल के चारों प्रखंडों के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तथा राजस्व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में प्रतिभागियों को फसल उत्पादन के डाटा संग्रहण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पांच खेतों का रैंडम चयन किया जाएगा।

चयनित खेतों में निर्धारित पद्धति के अनुसार फसल काटकर उसकी उत्पादकता का आकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से क्षेत्र में गेहूं सहित अन्य फसलों के वास्तविक उत्पादन की जानकारी प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन का यह डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी के आधार पर देश में अनाज के आयात और निर्यात से संबंधित नीतियां तय की जाती हैं। यदि उत्पादकता में वृद्धि होती है तो सरकार निर्यात की दिशा में भी कदम उठाती है। इसलिए डाटा संग्रहण पूरी तरह सटीक और पारदर्शी होना चाहिए। कार्यशाला में सांख्यिकी विभाग के कर्मी अनुपम कुमार झा, कृषि सांख्यिकी कोऑर्डिनेटर कुंदन कुमार, राजस्व पदाधिकारी श्वेता मिश्रा, झंझारपुर के बीएओ अरुण कुमार, लखनौर के बीएओ पुष्पम कुमार, मधेपुर के बीएओ प्रशांत कुमार तथा अंधराठाढ़ी के बीएओ नंदन कुमार सहित चारों प्रखंडों के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से डाटा संग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।