ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीप्रशिक्षु आईएएस ने किया निरीक्षण

प्रशिक्षु आईएएस ने किया निरीक्षण

प्रशिक्षु आईएएस प्रीति सोमवार को झंझारपुर अनुमंडल पहुंची। अनुमंडल क्षेत्र की जानकारी ली। कुछ स्थानों को देखा। सरकारी कार्य संस्कृति को भी देखा। एसडीओ के साथ अनुमंडल क्षेत्र के पर्व त्योहार,...

प्रशिक्षु आईएएस ने किया निरीक्षण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 26 May 2020 11:29 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रशिक्षु आईएएस प्रीति सोमवार को झंझारपुर अनुमंडल पहुंची। अनुमंडल क्षेत्र की जानकारी ली। कुछ स्थानों को देखा। सरकारी कार्य संस्कृति को भी देखा। एसडीओ के साथ अनुमंडल क्षेत्र के पर्व त्योहार, धार्मिक स्थल, क्वारंटाइन सेंटर, बाढ़ की विभीषिका, नहर में हो रहे कार्य आदि की भी जानकारी ली। एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी के साथ सुश्री प्रीति सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय पहुंची। यहां के संस्कृति की जानकारी ली। सभी बातों को गहराई से समझ रही थी। जानकारी लेने के बाद प्रखण्ड कोविड-19 कंट्रोल रूम को देखा। नगर पंचायत क्षेत्र के रामकृष्ण मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर पहुंच कर वहां रह रहे लोगों दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य जानकारी ली।

चिह्नित शहरों के प्रवासी अवैध रूप से रहते घर में:

लदनियां। प्रखंड में अभी तक कुल 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए का चिंता का विषय है। अभी तक मिले संक्रमितों में दिल्ली, मुंबई से आनेवाले प्रवासी शामिल हैं। बावजूद लोग एहतियात नहीं बरतते हैं। इधर दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे व गुरुग्राम जैसे चिह्नित शहरों से पहुंचे प्रवासी हैं।

जिले में संक्रमितों की संख्या 147:

मधुबनी। कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 147 पहुंच चुकी है। सोमवार को भी 10 नये मरीज की पुष्टि हुई है। तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इससे पहले शनिवार को भी 14 कोरोना संक्रमित मरीजों मिले थे। लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण से जिलेवासियों में दहशत का माहौल कायम है। जिला प्रशासन के जारी आंकड़े के अनुसार अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें