Madhubani News: इंटरसिटी एक्सप्रेस मेंे मोबाइल छीना आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: नरकटियागंज में एक युवक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। यात्रियों ने उसे पकड़कर पिटाई की और रेल पुलिस को सौंप दिया। आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

Madhubani News: इंटरसिटी  एक्सप्रेस मेंे मोबाइल छीना  आरोपी  गिरफ्तार

Madhubani News: नरकटियागंज,हिंस। पाटलिपुत्र से बगहा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को यात्रियों ने पकड़ कर पिटाई के बाद रेल पुलिस को सौंप दिया है। घटना बगहा स्टेशन के समीप शुक्रवार की है। मामले में रेल यात्री की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार राहुल कुमार उर्फ आदित्य (24) को जेल भेज दिया गया है। वह बगहा के कैलाश नगर का निवासी है। यह जानकारी रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि बगहा स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के रुकते ही यात्री दीपक कुमार का मोबाइल छीनकर वह भागने लगा। हो हल्ला पर यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और रेल पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि यात्री की चोरी हुई मोबाइल बरामद कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।