बच्चे की मौत से गोट बरही में छाया सन्नाटा

बच्चे की मौत से गोट बरही में छाया सन्नाटा

संक्षेप:

बाबूबरही के गोट बरही गांव में एक बच्चे की छठीयार के दौरान खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। खुशी के मौके पर जब सब लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, तभी बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।...

Oct 13, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोट बरही गांव में शनिवार की रात खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। स्व. राजी महतो के घर बच्चे की छठीयार के अवसर पर घर परिवार और ग्रामीण डीजे की धुन पर खुशी मना रहे थे। पूरा मोहल्ला खुशी में सराबोर रहा। अगले दिन शिव चर्चा और साधु-संतों के भंडारे की तैयारी जोरों पर चल रही थी। इसी बीच बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि बच्चे ने दम तोड़ दिया। खुशियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव में सन्नाटा पसर गया और जश्न की तैयारी शोक में डूब गए।