बसीपट्टी में कोसी नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधेपुर प्रखंड के बसीपट्टी वार्ड पांच नोनियारी टोला में बुधवार को 13 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ भैंस धोने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

बसीपट्टी में कोसी नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, मातम

रविंद्र नाथ झा मधेपुर। मधेपुर प्रखंड की बसीपट्टी वार्ड पांच नोनियारी टोला स्थित कोसी नदी में डूबने से बुधवार को एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर बसीपट्टी वार्ड पांच नोनियारी टोला के राम पुकार सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है। यह घटना बुधवार दोपहर में उसवक्त घटित हुई जब बालक अभिषेक कोसी सुरक्षा बांध से पूरब कोसी नदी में भैंस धोने गया था। जानकारी के अनुसार, किशोर अभिषेक कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ बसीपट्टी नोनियारी टोला के सामने कोसी सुरक्षा बांध से पूरब भैंस धो रहा था। जिस दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

साथ में भैस धो रहे अन्य दो बालक ने हल्ला किया। जिसके बाद तत्क्षण गांव के युवा लोग कोसी नदी की धार में बालक की खोजबीन शुरू की। ग्रामीण युवाओं ने पानी मे डुबकी लगाकर डूबे अभिषेक कुमार को बाहर निकाला। उसके बाद परिजन डूबे बालक को इलाज के लिए सुपौल जिले के मरौना स्थित अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही किशोर की मृत्यु हो गई थी। मरौना अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर परिजन मृत किशोर का शव लेकर घर आ गए। सूचना मिलते ही भेजा थाना के एसआई विद्या भूषण चौबे तथा एएसआई सुदेश कुमार पुलिस कर्मियों संग बसीपट्टी नोनियारी टोला पहुंचे। मगर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मृत किशोर की माता रामवतिया देवी ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने संबंधी एक पंचनामा आवेदन दिया है। इधर, डूबने से बालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत बालक दो भाई व एक बहन है। बालक की मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।