ट्रक ने पिकअप वैन में मारी टक्कर,चालक की मौत

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

एन एच 27 पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मारी, जिससे पिकअप चालक महेश प्रसाद यादव की मौत हो गई। दुर्घटना के समय पिकअप वैन एनएच से नीचे पलट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ट्रक ने पिकअप वैन में मारी टक्कर,चालक की मौत

फुलपरास/ लौकही। अनुमंडल क्षेत्र के नरहिया थाना अंतर्गत एन एच 27 पर बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक ने पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे पिकअप चालक की मौत हो गयी । मृतक की पहचान दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के सारा मोहनपुर निवासी महेश प्रसाद यादव (52 वर्ष) के रूप में हुई है।

दुर्घटना का विवरण

दोनों वाहन की टक्कर इतना जोरदार थी कि पिकअप वैन एनएच पर रेलिंग को तोड़कर सड़क के नीचे में पलट गई। दुर्घटना में एनएच से नीचे पिकअप पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस को दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नरहिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन में फंसे चालक को निकालकर बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की राय

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरहिया बाजार के समीप एन एच 27 पर दूध वाला गाड़ी खड़ा करके दूध उतार रहा था तभी फुलपरास तरफ से आ रही खाली पिकअप वैन ने दूध वाली गाड़ी से साइड लेकर आगे जा रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर एन एच से नीचे पलट गयी। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 27 पर दूध का गाड़ी खड़ा रहने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और पिकअप वैन को जब्त कर लिया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।