Madhubani News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: झंझारपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां 25 वर्षीय मोहम्मद अफरोज की मेमू पैसेंजर ट्रेन से टककर से मौत हो गई। वह जल्दबाजी में ट्रैक पार कर रहा था। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, और परिवार में कोहराम है।

Madhubani News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Madhubani News: झंझारपुर। लहेरियासराय से सहरसा जा रही 63379 मेमू पैसेंजर ट्रेन से बुधवार सुबह झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के घोघरडीहा स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।

हादसे का विवरण

स्टेशन के दो नंबर ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघरडीहा नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित किसनीपट्टी निवासी मोहम्मद अफरोज (25) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अफरोज सुबह के समय सहरसा की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पंहुचा था। वह जल्दबाजी में ट्रैक पार करके प्लेटफॉर्म पर जाने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान अचानक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन भी मौके पर जमा हो गए।

पुलिस की प्रतिक्रिया

मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ के प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। हालांकि जब तक स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी घटना स्थल पर पहुचते, तब तक परिजन स्थानीय लोगों की मदद से शव को उठाकर अपने घर ले जा चुके थे। पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों से संपर्क कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा किस स्थान पर हुआ था?
यह हादसा झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के घोघरडीहा स्टेशन पर हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत