जेसीबी की ठोकर से बाइक चालक की मौत
सिकरहना में ढाका फुलवरिया रोड पर मंगलवार को जेसीबी की ठोकर से बाइक चालक सुरेन्द्र पटेल की मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहा था जब उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। जेसीबी चालक घटना के बाद फरार हो गया। मृतक की पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार में दुख का माहौल है।

सिकरहना,। ढाका फुलवरिया रोड में खैरवा हाई स्कूल के समीप मंगलवार की देर संध्या जेसीबी की ठोकर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक करमावा गांव निवासी सुरेन्द्र पटेल (40) है। वह ढाका से अपने घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जेसीबी को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि जेसीबी रोड निर्माण के लिए स्कूल के पास गिराये गए गिट्टी व बालू को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी की ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने ढाका पुलिस को सूचना देते हुए जख्मी को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज करते हुए स्थिति को चिंताजनक देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद जेसीबी चालक जेसीबी को लेकर तेजी से बहलोलपुर गांव में भागा। और जेसीबी को छोड़ चालक फरार हो गया। सूचना पर 112 पुलिस बहलोलपुर पहुंच जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। आवेदन के आधार पर जेसीबी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी गर्भवती है और अगले महीने ही संतान को जन्म देनेवाली है। उसके होनेवाले संतान अभी धरती पर आया भी नहीं कि उसके सर से पिता का साया उठ गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


