प्रसिद्ध शिलानाथ,बाबापोखर, कमला महोत्सव को पर्यटन स्थल बनाने को सर्वे शुरू
जयनगर में पर्यटन विभाग ने प्रसिद्ध स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया है। आर्किटेक्ट की टीम ने शिलानाथ धाम, दुर्गा मंदिर, और कल्यानेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। यह पहल स्थानीय पर्यटन के विकास और सांस्कृतिक महत्व के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय विधायक ने भी इसका समर्थन किया है।
जयनगर,एक संवाददाता। पर्यटन विभाग पटना से जयनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा प्रसिद्ध जगहो को पर्यटन स्थल बनाने की पहल शुरू कर दिया है। इसीक्रम में बुधवार को पर्यटन विभाग से आर्किटेक्ट की टीम द्वारा सर्वे किया गया। टीम द्वारा जयनगर के प्रसिद्ध शिलानाथ धाम, दुर्गा मंदिर, बाबा पोखर, कमला नदी स्थित कमला पुल तथा बासोपट्टी के बभनदोई पोखर, हरलाखी प्रखंड के कल्यानेश्वर नाथ मंदिर, राजा जनक जगहो का निरीक्षण किया। जिसे पर्यटन स्थल बनाने के दिशा में पहल किया जा रहा है। पटना से आर्किटेक्ट मीस्वहद्दीन अंसारी के नेतृत्व में चार सदस्ययी टीम संग अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने उन क्षेत्रों का जाऐजा लिया।

ताकि उन पुराने मंदिरों को राजकीय पर्यटन क्षेत्र में तब्दील किया जा सके। एसडीएम कहा कि पर्यटन विभाग के दिशा निर्देश पर सभी जगह का निरीक्षण कर इसका रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौपा जाएगा। शिव सर्किट एवं पार्वती सर्किट से शीला नाथ धाम मंदिर, दुर्गा मंदिर ,कल्यानेश्वर नाथ मंदिर को जोड़ने के लिए निरीक्षण किया गया है। यह निरीक्षण से पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व के मंदिरों के संरक्षण और रखरखाव के लिए एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। टीम अपनी रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौंपेगी, जो आगे की कार्रवाई जैसे नवीनीकरण या संरक्षण का निर्णय लेगी। । मालूम कि स्थानीय विधायक सह पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अपने अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों को राजकीय स्तर पर पर्यटनस्थल बनाने एवं कमला उत्सव की घोषणा के बाद पर्यटन विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




