उच्चैठ भगवती की पूजा करने आये दो सगी बहने सहित 3 लड़की लापता, केस दर्ज
बेनीपट्टी में एक गांव से तीन लड़कियां पूजा करने आई थीं, जो अचानक लापता हो गई हैं। पीड़ित पिता ने बेनीपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। लड़कियों की उम्र 12, 15 और 16 वर्ष है, और वे परिजनों के साथ पूजा के लिए आई थीं।

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के एक गांव की तीन लड़कियां अपने परिवार के साथ पूजा करने उच्चैठ आई थी, जो अचानक गायब हो गई है। इस सम्बन्ध में पीड़ित के पिता ने बेनीपट्टी थाना में लापता की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि परिजनों ने बताया है की दो सगी बहने उम्र 12 और 15 तथा एक परिवार कि 16 वर्ष की लड़की तीनो परिजनों के साथ पूजा के लिये आई थी। परिजन पूजा करने मंदिर गए और तीनो बहने बाहर ही रह गई। जब परिजनों पूजा कर बाहर आये तो तीनो गायब थी।
परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चलने पर केस दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


