ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीउमगांव गोली कांड में तीन धराये

उमगांव गोली कांड में तीन धराये

उमगांव बैल बाजार के नजदीक दवा व्यवसायी पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

उमगांव गोली कांड में तीन धराये
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 04 Mar 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

हरलाखी ,निज संवाददाता

उमगांव बैल बाजार के नजदीक दवा व्यवसायी पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। कांड में सात लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें तीन खजौली थाना क्षेत्र, तीन कलुआही थाना क्षेत्र व एक हरलाखी थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के छपराही गांव निवासी सुमन कुमार यादव, कसमा मारर के रविन्दर कुमार सिंह व कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव निवासी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ लालाजी के रूप में बताए गए हैं। जबकि फरार चार आरोपियों में छपराही निवासी शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ बाबा, नरार निवासी प्रवीण कुमार यादव व कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कन्हैया व हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी मनोज साहनी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी कसमा मारर डैम पर अन्य जगहों पर अपराध करने की योजना बना रहे थे। वहीं अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सभी आरोपी पेशेवर अपराधी है। जो मनोज साहनी के लाइनिंग पर व्यवसायी केलिए गोलीबारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें