ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीआग लगने से दो घर समेत हजारों की संपत्ति नष्ट

आग लगने से दो घर समेत हजारों की संपत्ति नष्ट

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशमाही में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। इसमें मो. सद्दाम एवं मो. मंसूर का दो घर तथा उसमें रखे अनाज, कपड़ा, उपस्कर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।इस दौरान दो...

आग लगने से दो घर समेत हजारों की संपत्ति नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 20 Nov 2017 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशमाही में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। इसमें मो. सद्दाम एवं मो. मंसूर का दो घर तथा उसमें रखे अनाज, कपड़ा, उपस्कर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

इस दौरान दो मवेशी भी झुलसकर जख्मी हो गया। आग पर स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं पीड़ितों ने बताया कि आग कैसे लगी ये समझ नहीं पाये। जब तक जगे और इस पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

पीड़ितों ने इसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों को भी दी है। इधर, पंस सदस्या सविता देवी ने अपने तरफ से दोनो को तत्काल 500- 500 रुपये का सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें