बेला पंचायत भवन के पास चार दुकानों में चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बीती रात बेला पंचायत में बदमाशों ने चार दुकानों में चोरी की। सबसे पहले सरोज सिंह की चाय नाश्ता दुकान में 2500 रुपये नकद चुराए गए। फिर विजय शर्मा के गेराज से 15,000 रुपये चोरी हुए। एक चोर पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेला पंचायत भवन के पास चार दुकानों में चोरी

दीपेंद्र दीपम बाबूबरही,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला पंचायत स्तर पर बीती रात 12 से 1 बजे के बीच बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित दुकानदार विजय शर्मा ने जानकारी दी है। बताया कि सबसे पहले नवटोली पुल के पास सरोज सिंह की चाय नाश्ता दुकान में चोरी की गई। जहां से करीब 2500 नकद समेत कुल 5 हजार रुपये के सामान उड़ा लिए गए। इसके बाद बेला पंचायत भवन के पास विजय शर्मा के गेराज का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद चुरा लिया गया।

चोरों ने उसी गल्ले में रखे हथौड़े से बगल के गुलेल यादव की मिठाई दुकान में भी सेंधमारी की कोशिश की। इसी दौरान एक चोर रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसकी पहचान नवटोली गांव निवासी जोगी सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। जबकि दूसरा आरोपी बेला गांव का दिव्यांशु झा मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर समझौते की कोशिश हुई। पर पकड़े गए चोर को उसके स्वजन छुड़ा ले गए। बाद में पीड़ित दुकानदारों ने थाना पहुंचकर एफआईआर के लिए आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।