ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीजिले में आलू फसल पर झुलसा का मंडराने लगा खतरा

जिले में आलू फसल पर झुलसा का मंडराने लगा खतरा

ठंड का पारा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सर्द हवाएं फसलों को भी उतना ही नुकसान हो रहा है। इन दिनों आलू की फसल के लिए यह ठंड काफी नुकसानदायक है। जिले में करीब 150 हेक्टेयर में आलू की फसल लगी है। पर...

जिले में आलू फसल पर झुलसा का मंडराने लगा खतरा
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 09 Jan 2020 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

ठंड का पारा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सर्द हवाएं फसलों को भी उतना ही नुकसान हो रहा है। इन दिनों आलू की फसल के लिए यह ठंड काफी नुकसानदायक है। जिले में करीब 150 हेक्टेयर में आलू की फसल लगी है। पर वर्तमान मौसम में हवाओं के साथ पाला भी पड़ना शुरू हो चुका है। जिससे आलू की फसल पर झुलसा का खतरा मंडराने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा और गलन बढ़ चुकी है। कुछ जगहों पर आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की शुरुआत हो चुकी है। झुलसा की चपेट में आने से आलू की फसल लगाने वाले किसान काफी निराश हैं। यह झुलसा रोग उन किसानों के लिए खासतौर से परेशानी उत्पन्न कर सकता है जिन्होंने आलू की रोपनी देर से की है। फसल में किसान हल्की सिंचाई करते हैं तो वे इससे फसल को बचा सकते हैं। यह सबसे बेहतर तरीका है। जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि अगर खेत में नमी बनी होती है तो फसल पर पाले का प्रभाव नहीं पड़ता है। किसान भाई तापमान में गिरावट तथा आर्द्रता बढ़ने के कारण आलू में पिछात झुलसा एवं अगात झुलसा रोग की संभावना बढ़ गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें