ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीप्रखंड मुख्यालय बाजार में एक ही रात दो दुकानों में चोरी

प्रखंड मुख्यालय बाजार में एक ही रात दो दुकानों में चोरी

अंधराठाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय बाजार में मंगलवार की देर रात एक साथ दो दुकानों में...

प्रखंड मुख्यालय बाजार में एक ही रात दो दुकानों में चोरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 24 Aug 2022 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अंधराठाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय बाजार में मंगलवार की देर रात एक साथ दो दुकानों में चोरी हुई। दीवार तोड़ कर एक किराना दुकान में घुसने और लाखों रुपये के सामान चोरी करने की खबर है। किराना स्टोर के मालिक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह में आने पर जाना कि दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली है। उन्होंने इसकी सूचना अंधराठाढ़ी थाना पुलिस को दी। उसी रात प्रखंड मुख्यालय बाजार में ही किसान खाद उद्योग में भी चोरी हुई। मालिक ने बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर पॉस मशीन और कुछ नगद चुराकर ले गए हैं। अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि चोरी होने की घटना की पुलिस के संज्ञान है। पुलिस अनुसंधान करने में जुट गयी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें