ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीकलुआही में दो समुदायों के बीच तनाव

कलुआही में दो समुदायों के बीच तनाव

कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव में शादी के एक दिन पहले प्रतिबंधित मांस बनाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर पहुंच गई। दो से तीन लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना...

कलुआही में दो समुदायों के बीच तनाव
निज प्रतिनिधि,कलुआही (मधुबनी)। Mon, 10 Sep 2018 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया गांव में शादी के एक दिन पहले प्रतिबंधित मांस बनाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर पहुंच गई। दो से तीन लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है।

कलुआही में एक परिवार यहां शादी के एक दिन पहले मीट बनाया जा रहा था। लोगों का आरोप है कि मीट प्रतिबंधित मीट की श्रेणी में आता है। फिर झड़प होने लगी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामूली रूप से घायल दो-तीन लोगों का इलाज कलुआही पीएचसी में करवाया गया। एसपी दीपक बरनवाल और प्रभारी डीएम दुर्गानंद झा मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले एसडीएम सुनील कुमार सिंह और एएसपी कामिनी बाला ने घटना स्थल का जायजा लिया। और शांति बहाली के प्रयास शुरू कर दिए। एसपी और प्रभारी डीएम ने संयुक्त रूप से कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाज के बुजुर्ग लोगों से अपील की वो शांति बहाली में सकारात्मक सहयोग करें। स्थिति नियंत्रन के लिए गांव में पुलिस निरिक्षक शिव कुमार एवं पुनि एसएन सारंग के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस निरिक्षक शिव कुमार, कलुआही थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जयनगर एसडीपीओ सुमित कुमार, पुनि योगेन्द्र रविदास, खजौली के थानाध्यक्ष राम चन्द्र चौपाल, एस के विद्याकर सहित सैकड़ों की संख्या मे पुलिस बल के साथ पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें