ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबढ़ रही आबादी देश के लिए बर्बादी का है संकेत

बढ़ रही आबादी देश के लिए बर्बादी का है संकेत

जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने युवाओं ने धरना दिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव राहुल राज के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने जनसंख्या...

बढ़ रही आबादी देश के लिए बर्बादी का है संकेत
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 12 Jul 2019 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने युवाओं ने धरना दिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव राहुल राज के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में नारे भी लगाए। बढ़ती आबादी देश के लिए बर्बादी है। दो चाइल्ड पॉलिसी लागू करो लागू करो।

जन जन की यही पुकार दो बच्चे और पूरा परिवार जैसे नारे लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल राज ने कहा की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने एवं उसे सख्ती से लागू कराने के लिए संस्था की ओर से देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया रहा है।

जनसंख्या नियंत्रण सबसे गंभीर मुद्दा है। इस मुद्दे पर हम लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से हस्ताक्षर भी ले रहे हैं। कुछ जगहों पर हस्ताक्षर लिए भी गए है। उन्होंने कहा कि देश की हर व्यक्ति के लिए दो बच्चों का कानून होना चाहिए। बाद में राहुल राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम शीर्षत कपिल अशोक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, लालबाबू, चंदन महतो, संतोष दास, हर्षवर्धन पाठक, मन्नू यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें