ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबाढ़ प्रभावित लोगों को ही मिलेगी अनुदान की राशि

बाढ़ प्रभावित लोगों को ही मिलेगी अनुदान की राशि

हर हाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को ही अनुदान की राशि(जीआर) छह हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। जो सरकार का सर्कुलर है। उसी अनुसार अधिकारी को कार्य करने का डीडीसी अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया। वे...

बाढ़ प्रभावित लोगों को ही मिलेगी अनुदान की राशि
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 30 Jul 2019 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हर हाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को ही अनुदान की राशि(जीआर) छह हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। जो सरकार का सर्कुलर है। उसी अनुसार अधिकारी को कार्य करने का डीडीसी अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया। वे रविवार की शाम बासोपट्टी प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाढ़ से हुए फसल क्षति एवं गृह क्षति का अलग से सर्वेक्षण कराया जाएगा। सरकार की तरफ से आदेश मिलेगा। उसके अनुसार कार्य होगा। सीओ सुमन सहाय ने बताया कि बासोपट्टी प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में बाढ़ का असर हुआ है। पूरे अंचल से करीब आठ हजार परिवारों का सर्वेक्षण सूची प्राप्त हुआ है। सूची की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद पीएफएमएस के द्वारा लाभुक के खाते में राशि ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों का घर में पानी प्रवेश किया है। घर गिर गया हो। फसलों की क्षति हुई होगी। वही राशि के हकदार हैं। बैठक में जयनगर एसडीओ शंकर शरण ओमी, बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ सुमन सहाय, पूर्व प्रमुख बिरेन्द्र उर्फ नुनु झा, पैक्स अध्यक्ष राम नरेश उर्फ चन्दन ठाकुर, मुखिया श्रवण ठाकुर आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें