ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमतदाताओं का जोश व जुनून रहा चरम पर

मतदाताओं का जोश व जुनून रहा चरम पर

तीसरे चरण के मतदान में मंगलवार को युवा हो या वृद्ध से लेकर आधी आबादी अपने मताधिकार का शक्ति दिखाने सुबह होते ही बूथों पर चल...

मतदाताओं का जोश व जुनून रहा चरम पर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 24 Apr 2019 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

तीसरे चरण के मतदान में मंगलवार को युवा हो या वृद्ध से लेकर आधी आबादी अपने मताधिकार का शक्ति दिखाने सुबह होते ही बूथों पर चल दिये। हालांकि कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी गड़वड़ी व पीठासीन पदाधिकारी के जानकारी के अभाव के चलते शुरुआत में मतदाताओं को परेशानी भी हुई। कही ससमय पोलिंग एजेंट के नहीं पहंुचने तो कहीं ईवीएम के सीयू के ऑपरेट करने में आयी दिक्कतों के कारण आधा से एक घंटा विलम्ब से मतदान शुरू हुआ। मगर मतदाता धर्य के साथ कतार लगा मतदान शुरू होने का इंतजार करते रहे।

झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र के लखनौर प्रखण्ड के कैथिनिया सुरियाही टोल में बन दो मतदान केन्द्र यथा 218 व 219 पर 7 बजे से पहले ही बड़ी संख्या मतदाता पहंुच गए थे। मगर 218 पर सवा 7 बजे तो 219 पर एक घंटा देरी से 8 बजे मतदान शुरु हो सका। 219 पर पीठासीन पदाधिकारी को सीयू की पूरी जानकारी नहीं रहने के कारण वोट की प्रक्रिया शरू होने में विलम्ब होना बताया गया। बाद में बगल के 218 के पीठासीन अधिकारी और बीएलओ अमोद कुमार झा ने सीयू को चालु करने में मदद की। यहां सवसे पहले मतदान 88 वर्षीय योगेन्द्र नारायण झा व 70 वर्षीय गौड़ी शंकर ठाकुर ने किया। मतदान को ले आधी आवादी की जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के एक मात्र मोडल बूथ 201 पर 10 बजे तक हुए मतदान में सर्वाधिक महिला वोटर ने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थी। करीब 60 से अधिक महिला वोटर कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।बता दे कि इसी बूथ पर दिव्यांग वोटरो के लिए विशेष व्यवस्था थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें