ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसंगीतमय भागवत कथा से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

संगीतमय भागवत कथा से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

लखनौर प्रखंड के राधा कृष्ण मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के महाराज स्वामी सुरेशानंद की दिव्य वाणी को सुनने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। समाधिलीन प्रसिद्ध...

संगीतमय भागवत कथा से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 10 Dec 2019 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनौर प्रखंड के राधा कृष्ण मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के महाराज स्वामी सुरेशानंद की दिव्य वाणी को सुनने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। समाधिलीन प्रसिद्ध आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सुरेशानंद ने बताया कि लोग ज्ञान विज्ञान की ऊंची उड़ान भर लिए हैं, मगर संसार में आने का कारण नहीं जान पाए हैं। अपने अस्तित्व और वजूद को जानने के लिए भगवान श्री कृष्ण जो रास्ता गीता में बताए हैं वही शाश्वत सत्य है। उन्होंने बताया कि सत्य का बोध के लिए पाठ होता है। रोचक और भावप्रवण बनाने के लिए संगीतमय पाठ किया जाता है। जानकारी दी गई कि 14 दिसंबर तक संगीत में कथा वाचन होगा। विलक्षण ज्ञान युक्त मोक्ष दायिनी कथा में झांकी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का दर्शन भी कराया जाना है। श्रीमद् भागवत कथा वाचन के चर्चा क्षेत्र में चलने लगे है। लोग उज्जैन के महाराज को सुनने समय से पहले ही जमा हो जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें