आत्महत्या की नीयत से 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी
बिस्फी के पतौना थाना क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से नाराज किशोरी ने आत्महत्या की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने आठ घंटे बाद उसे नीचे उतारा। चिकित्सकों ने किशोरी की जांच की, जिसमें उसका बीपी बढ़ा पाया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था।

बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मां की डांट से नाराज किशोरी आत्महत्या की नीयत से शनिवार सुबह करीब चार बजे गांव के 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह लोगों की नजर किशोरी पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मान मनौव्वल के बाद उसे आठ घंटे बाद दोपहर 12 बजे टावर से नीचे उतरने के लिए राजी किया।
प्रशासनिक सहायता
मौके पर परसौनी, मुरलियाचक, उसराही समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रशासनिक महकमा भी पहुंचा। बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार तथा पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। संभावित हादसे को देखते हुए अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ को भी अलर्ट कर दिया गया। करीब आधे घंटे तक प्रशासन, पुलिसकर्मियों और परिजनों द्वारा लगातार समझाने-बुझाने पर वह नीचे उतरी।
चिकित्सा सहायता
किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया अस्पताल.
किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। जांच में उसका बीपी बढ़ा हुआ पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मोबाइल फोन पर बातचीत को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज होकर यह कदम उठाई थी। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि किशोरी को काउंसिलिंग के माध्यम से समझाया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


