Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsTechnical Glitches Disrupt Voting at 27 Polling Booths in Jhanjharpur
जनगर सुरक्षित विधानसभा में मॉक पोल में 21 और मतदान के दौरान छह बूथों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी

जनगर सुरक्षित विधानसभा में मॉक पोल में 21 और मतदान के दौरान छह बूथों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी

संक्षेप:

झंझारपुर में राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के मतदान प्रक्रिया के दौरान 27 बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई। मॉक पोल में 21 बूथों पर खराबी सामने आई, जिसमें विविपैट में सबसे अधिक 13 बूथ प्रभावित हुए। मतदान के दौरान भी एक बूथ पर विविपैट में खराबी आई, जिससे मतदान में बाधा उत्पन्न हुई।

Nov 11, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

झंझारपुर। राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान और मतदान शुरू होने के बाद कुल 27 बूथों पर ईवीएम कंपोनेंट्स-यानी, विविपैट, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके कारण उन्हें बदलना पड़ा। मॉक पोल के समय ही 21 बूथों पर खराबी आई। इनमें से सर्वाधिक 13 बूथों (25, 55, 61, 119, 123, 191, 198, 200, 242, 230, 289, 325, 326) पर विविपैट में खराबी आई और उन्हें बदला गया। इसके अलावा, 5 बूथों (16, 51, 66, 85, 295) पर कंट्रोल यूनिट और 3 बूथों (126, 239, 283) पर बैलेट यूनिट को भी बदलकर नया लगाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, अंधराठाढ़ी प्रखंड के बूथ नंबर 357 पर मतदान शुरू होने के बाद दो घंटे के भीतर विविपैट में तकनीकी खराबी आ गई। तब तक 106 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सुबह करीब नौ बजे यह खराबी सामने आई, जिसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट और झंझारपुर कंट्रोल रूम को दी गई। खराबी के कारण इस बूथ पर मतदान लगभग 25 मिनट तक बाधित रहा। फिर एक से छह बजे के बीच पांच बूथों यथा 88, 143, 169, 275 एवं 281 पर विविपैट में खराबी आई। जिसे बदला गया है। इन बदलावों के कारण थोड़ी थोड़ी देर कब लिए इन बूथों पर मतदान में बाधा उत्पन्न हुआ है।