Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsTeam Formed to Shut Down Illegal Nursing Homes in Ladhniya
लदनियां के तीन नर्सिंग-होम पर लगा डेढ़ लाख का जुर्माना

लदनियां के तीन नर्सिंग-होम पर लगा डेढ़ लाख का जुर्माना

संक्षेप:

लदनियां में बिना निबंधन संचालित तीन अवैध नर्सिंग-होम को बंद करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जिला चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में लाइफ केयर अस्पताल और मिथिला नर्सिंग-होम को 24 घंटे के...

Oct 13, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड में अवैध रूप से बिना निबंधन संचालित हो रहे नर्सिंग-होम को बंद कराने की दिशा में पदाधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया है। इस आशय का पत्र जिला चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अवैध रूप से संचालित तीन नर्सिंग-होम में सेंट्रल बैंक के सामने स्थित न्यू सलोनी, सोनापुर में संचालित हो रहे लाइफ केयर अस्पताल व उक्त रोड में ही संचालित मिथिला नर्सिंग-होम शामिल हैं। इस सभी संचालकों से स्पष्टीकरण पूछा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 50-50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाते हुए 24 घंटे के अंदर इन सेंटरों को बंद करने का निर्देश जांच टीम को दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्रवाई बीडीओ की देखरेख में थानाध्यक्ष व सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा की जानी है। अर्थदंड की राशि डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी मधुबनी के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनाकर जमा करने को कहा गया है। जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन ने बताया कि सभी संचालकों को इससे संबंधित जारी पत्र देते हुए बंद करने का निर्देश दिया गया है। विदित हो कि इससे पूर्व इसी प्रकार की कार्रवाई पिपराही गांव में अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग-होम को बंद कर की गई थी।