शिक्षक न्याय मोर्चा के फिर जिलाध्यक्ष बने अतुल सिंह

Jan 01, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

शिक्षक न्याय मोर्चा ने नियोजित शिक्षकों के अधिकारों और वेतनमान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संगठन ने अतुल कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाने और विस्तारित बैठक आयोजित करने की योजना है। शिक्षकों ने संगठन की इस पहल का स्वागत किया है।

शिक्षक न्याय मोर्चा के फिर जिलाध्यक्ष बने अतुल सिंह

मधुबनी, निज संवाददाता। शिक्षक न्याय मोर्चा ने नियोजित शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान के अधिकार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संगठन का स्पष्ट नारा है कि शिक्षकों को केवल मानदेय नहीं बल्कि पूर्ण वेतनमान मिलना चाहिए। इसी क्रम में संगठन ने जिले के लिए नेतृत्व में नई जिम्मेदारी सौंपी है। विगत दिनों स्वास्थ्य कारणों से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाने के बाद अतुल कुमार सिंह के स्वस्थ होने पर संगठन में उत्साह का माहौल है। शिक्षक न्याय मोर्चा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संघ के प्रदेश संयोजक शिवेन्द्र कुमार पाठक ने उन्हें इसकी जिम्मेवारी दी है।

संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और संघर्षशील भूमिका से नियोजित शिक्षकों की आवाज और मजबूत होगी। फिर से जिलाध्यक्ष की कमान मिलने पर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर संगठन का सदस्यता अभियान चलेगा और शीघ्र ही इसकी विस्तारित बैठक होगी। इस अवसर पर शिक्षक न्याय मोर्चा के संरक्षक पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह सहित राज्य और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई। महामंत्री डा. शैलजा सिंह, सुषमा कुमारी, कोषाध्यक्ष अपराजिता, कविता सिन्हा, प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विकास कुमार, संतोष पासवान, मधुकर गुप्ता, प्रदेश सचिव राजेश कुमार पाल, दिनेश राय, प्रदेश संगठन सचिव अभय कुमार सिंह, विकेश कु सिंह, डा. विजय भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं है। वहीं उग्रनाथ प्रसाद, रवि शंकर यादव, मो. रिजवान, अब्दुल कुद्दूस, ललन कुमार, विनायक झा, मनोज यादव, मनीष कुमार, सत्यम, इंद्रकांत गुप्ता, चंद्रशेखर भंडारी, जयचंद्र यादव, मांडवी कुमारी, नीलम कुमारी, रूपा कुमारी, ज्योति रंजन, राजेश पासवान, शेखर कुमार, नरेंद्र यादव, विंदेश्वर यादव, संजय मंडल, कंचन झा, जयशंकर झा, कौशल कुमार, सुनील कुमार, विनोद ठाकुर, दीपक झा, दयानंद चौधरी एवं सैकड़ों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। संगठन ने दोहराया कि नियोजित शिक्षक एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsTeachers Justice Front Reaffirms Commitment to Rights and Salary for Contract Teachers
;;;