मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Apr 05, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

अंधराठाढ़ी में प्लस टू महंथ राजेश्वर गिरी उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय कर्तव्य मंच द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षक भोला चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में 100 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर चयन पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अंधराठाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित प्लस टू महंथ राजेश्वर गिरी उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय कर्तव्य मंच के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक भोला चौधरी मंच संचालक राजा कुमार चौधरी थे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संजीव कुमार चौधरी, कालीकांत चौधरी, विजय कुमार सिंह, प्रणव कुमार, संजय कुमार चौधरी, चंद्र नारायण चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अताउर्रहमान, शशिकांत चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

लगभग 100 छात्र-छात्राओं को बैग एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को उच्च शिक्षा, करियर चयन एवं प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।