Suspicious Individual Arrested in Laukahi Links to Pakistan and Nepal मधुबनी में पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ धराया, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSuspicious Individual Arrested in Laukahi Links to Pakistan and Nepal

मधुबनी में पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ धराया

लौकही में पुलिस ने जलाल अहमद लारी (55) नामक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वह कानपुर का निवासी है और पूर्वजों की संपत्ति की देखरेख के लिए लौकही आता था। उसके पास भारत, नेपाल और पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 14 Sep 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
मधुबनी में पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ धराया

लौकही (मधुबनी), निज संवाददाता। लौकहा में उत्तर प्रदेश के एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आईबी की निशानदेही पर शुक्रवार रात को लौकहा थाना पुलिस के सहयोग से अन्य राज्यों की पुलिस ने उसे दबोचा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति जलाल अहमद लारी (55) बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका मूल निवास स्थान कानपुर (यूपी) है। वह चमड़ा फैक्ट्री चलाता था जो अब बंद हो चुकी है। उसके पूर्वजों ने लौकहा तथा नेपाल में कुछ जमीन ले रखी थी। उसकी देखरेख करने वो यहां आता रहता था। फिलहाल वह लौकहा में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार उसके पास भारत के अलावा नेपाल और पाकिस्तान का पहचान-पत्र भी मिला है। फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए जलाल अहमद लारी से पूछताछ चल रही है। संदिग्ध दस्तावेज के बारे में जानकारी ली जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। बहन की पाकिस्तान में शादी : लोगों में चर्चा है कि जलाल की एक बहन की शादी पाकिस्तान में हुई है। वह वर्ष 2011 में पाकिस्तान गया था। पुलिस के अनुसार आशंका है कि वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। उसने कुछ मस्जिदों के निर्माण में भी सहयोग दिया है। शनिवार को आईबी, एनआईए, एटीएस तथा एनएसजी की टीम के लौकहा पहुंचने की जानकारी दी गई है। लौकहा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।