
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में भेजा गया
फुलपरास के भरहा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता शमिला खातून की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा। घटना की जानकारी सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी। मृतका के परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फुलपरास। पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के भरहा गांव के वार्ड नंबर 9 से संदिग्ध अवस्था में एक 22 वर्षीय विवाहिता की मौत होने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इसकी जानकारी सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय महिला शमिला खातून पति मो ताहिर की संदेहात्मक रूप में मौत होने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच के लिए उसके घर पहुंचे तो शव उसके घर के बरामदा पर एक चौकी पर रखा हुआ था । जहां से पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




