नाबालिग लड़की अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मधुबनीमधवापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की अपहरण मामले के आरोपी चंदेश्वर सहनी को अवारी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी का संबंध साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआंघाट गांव से है। उसके खिलाफ मधवापुर थाना में 18 जून 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मधवापुर, निज प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की अपहरण मामले के एक आरोपी को पुलिस ने अवारी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने रविवार को की। पकड़े गये आरोपी का नाम चंदेश्वर सहनी है। वह साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआंघाट गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ मधवापुर थाना में दिनांक 18 जून 2025 को एफआईआर दर्ज की गयी थी। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


