ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी पिंटू हत्याकांड के मुख्य आरोपित का सरेंडर

पिंटू हत्याकांड के मुख्य आरोपित का सरेंडर

पिंटू हत्याकांड के मुख्य आरोपित सोनू बारी पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। नगर थाना पर सरेंडर के लिए जब वह पहुंचा तो पुलिस उसे देखकर हैरान रह गई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों का मोबाइल व्यस्त हो गया।...






पिंटू हत्याकांड के मुख्य आरोपित का सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 06 Aug 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पिंटू हत्याकांड के मुख्य आरोपित सोनू बारी पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। नगर थाना पर सरेंडर के लिए जब वह पहुंचा तो पुलिस उसे देखकर हैरान रह गई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों का मोबाइल व्यस्त हो गया। पुलिस की कई टीम सोनू की गिरफ्तारी को छापेमारी अभियान चला रही थी। पूछताछ के दौरान अपने को निर्दोष बताया। बुधवार दोपहर पुलिस लाइन के पास लक्ष्मी सागर भौआड़ा निवासी 35 वर्षीय पिंटू पांडेय की मारपीट व गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। हत्या के विरोध में लोगों ने मुख्य सड़क को घंटों जाम कर आवागमन ठप कर दिया। बाद में प्रशिक्षु आईएएस प्रीति गहलोत, सदर एसडीओ सुनील कुमार सिंह एवं एसडीपीओ कामिनी बाला की पहल पर शाम में जाम हटाया गया। मृतक के पिता राम कुमार पांडेय ने सोनू बारी एवं लक्ष्मण बारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि रंजीत ठाकुर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस की दबिश पर सोनू बारी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें