कमजोर छात्रों के लिए लगेगा समर कैंप

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बिस्फी में कमजोर छात्रों के भाषा और गणितीय कौशल को सुधारने के लिए 1 जून से समर कैंप शुरू होगा। अक्षर आंचल योजनान्तर्गत 31 कैंपों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 10 से 15 बच्चों को शामिल किया जाएगा और इसकी देखरेख प्रखंड के शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

कमजोर छात्रों के लिए लगेगा समर कैंप

बिस्फी, निप्र । कमजोर छात्रों के भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने के लिए एक जून से समर कैंप का आयोजन किया जायेगा। अक्षर आंचल योजनान्तर्गत शिक्षा सेवक,तालिम मरकज कमजोर बच्चों को 1 जून से 30 जून तक समर कैंप में विशेष प्रशिक्षण देंगे। कैंप में 10 से 15 बच्चों को शामिल किया जायगा। इससे संबंधित एक पत्र अपर सचिव-सह -निदेशक जन शिक्षा बिहार द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को लिखा गया है। समर कैंप का अनुश्रवण करने के लिए प्रखंड के केआरपी, प्रभारी केआरपी,जिले के एसआरपी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता को निदेशित किया गया है।

बिस्फी प्रखंड में अक्षर आंचल द्वारा संचालित 31 समर कैंपों में छात्रों को भाषायी एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जायगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।