प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पद्धति शिक्षण की एक अनूठी पद्धति

Jan 15, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

लखनौर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मध्य विद्यालय के गणित और विज्ञान के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण (पीबीएल) के लाभों पर चर्चा की, जो बच्चों के समग्र विकास में सहायक है। बीईओ ने नई शिक्षा नीति के तहत इस कार्यक्रम को आवश्यक बताया।

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पद्धति शिक्षण की एक अनूठी पद्धति
लखनौर, निप्र। लखनौर धरावती 2 उच्च विद्यालय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय के गणित और विज्ञान के शिक्षक शामिल हुए। बतौर प्रशिक्षक माला कुमारी, निधि रानी और प्रीति कुमारी ने पीबीएल कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बीईओ ने कहा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पद्धति शिक्षण की एक अनूठी पद्धति है जो बच्चों के समग्र विकास को बढ़ाती है।इससे बच्चों में उनके शैक्षणिक ज्ञान एवं कौशल जैसे आलोचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल आदि शामिल होते हैं। पारंपरिक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के विपरीत,पीबीएल किसी भी विषय के सैद्धांतिक भाग को समझाने पर विश्वास करती है। साथ ही परियोजना-आधारित शिक्षण बच्चों को वास्तविक समय की समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाकर व्यावहारिक उदाहरण प्रदान करने पर केंद्रित करती है।

बीईओ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत मिडिल स्कूल में पीबीएल कार्यक्रम को लागू किया है। इससे शिक्षा के स्तर में अमूल-चूल परिवर्तन होगा। इसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बताते हुए उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मानकों एवं चुनौतियां के लायक बनाने में यह शिक्षा नीति बेहद कारगर साबित होगी। सभी गणित और विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षा एप्प पर प्रत्येक माह प्रोजेक्ट पूरा करना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;