राजनीति विज्ञान के वस्तुनिष्ठ व लघु उत्तरीय प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
मधुबनी में 12 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की अंतिम विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1022 से अधिक रही, जिसमें से कुछ अनुपस्थित थे। परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष रही।

मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-2027 के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकायों की अंतिम विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा समाप्त हो गयी। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत इतिहास श्रम एवं समाज कल्याण फारसी एवं एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत वाणिज्य मानव संसाधन विपणन, मैथिली, अकाउंट एवं फाइनेंस, राजनीति विज्ञान एवं संस्कृति विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को दूर दराज क्षेत्रों के परीक्षार्थी इस कड़ाके की ठंड के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
जे एन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी केशव कुमार ऋषि कुमार कृष्ण कुमार झा प्रशांत कुमार ने बताया कि हम लोग प्रथम पाली में इतिहास विषय के पहले पत्र की परीक्षा दिए हैं। यह परीक्षा 10 दिसंबर को होने वाली थी। किंतु विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा इस पत्र की परीक्षा तिथि को बदलकर 3 जनवरी कर दिया गया था। इन्होंने बताया कि अंतिम दिन की इतिहास विषय की परीक्षा में बिल्कुल आसान प्रश्न पूछे गए थे। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही परीक्षार्थी पूजा कुमारी सीमा कुमारी वंदना कुमारी स्वीटी कुमारी ने बताया कि द्वितीय पाली में हम लोगों ने राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दी है। इस पत्र की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न कुछ कठिन पूछा गया था किंतु दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आसन पूछे गए थे। देवनारायण यादव कॉलेज परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में अकाउंट एवं फाइनेंस की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी सूरज कुमार विमल कुमार अनिल कुमार संजय कुमार ने बताया कि अकाउंट एवं फाइनेंस विषय में प्रश्न कठिन था फिर भी हम लोगों ने ठीक-ठाक उत्तर कॉपी पर लिख दिया है। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ अनिल कुमार मंडल ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या1022 थी जबकि द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 611 थी। जे एन कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ फूलों पासवान ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 415 थी जिसमें चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 814 थी। डीएन वाई कॉलेज में 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 372 थी जिसमें तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 365 थी जिसमें आठ परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। डीएन वाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 537 थी जिसमें 11 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 654 थी। आर एन कॉलेज पंडौल के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 517 थी जबकि द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 622 थी। शनिवार को जिला के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ निष्पक्ष पारदर्शी सदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला के 12 परीक्षा केंद्रों से एक भी परीक्षार्थी के कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासन की सूचना नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




