राजयोग और ध्यान से निखरेगा व्यक्तित्व

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

झंझारपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए राजयोग एवं ध्यान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बहनों ने ध्यान और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ध्यान प्रक्रिया का अनुभव किया, जो उनके मानसिक और आध्यात्मिक विकास में मददगार साबित होगा।

राजयोग और ध्यान से निखरेगा व्यक्तित्व

कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को झंझारपुर में विद्यार्थियों के लिए राजयोग एवं ध्यान पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं बहन राधिका, बहन विनीता एवं बहन नीतू ने विद्यार्थियों को ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच के महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। बहनों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और एकाग्रता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में राजयोग ध्यान एक सशक्त माध्यम है, जो मन को स्थिर करता है, तनाव को कम करता है और भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान की व्यावहारिक प्रक्रिया भी कराई, जिससे बच्चों ने स्वयं शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। आज का यह कार्यक्रम स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल कैंपस में आयोजित था,जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल प्रणव कुमार ने भी योग ध्यान में कार्यक्रम में काफी सकारात्मक सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र को ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताया। अंत में विद्यार्थियों ने कहा कि ध्यान की यह विधि उनके दैनिक जीवन में काफी उपयोगी साबित होगी। इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।