मवि तीसी के छात्र दरभंगा के विभिन्न दर्शनीय स्थानों का किया भ्रमण

Mar 02, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मध्य विद्यालय तीसी के छात्रों को मुख्य मंत्री क्षेत्र भ्रमण योजना के तहत दरभंगा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। एचएम आलोक रंजन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने श्याम माई मंदिर, चन्द्रधारी संग्रहालय आदि का दौरा किया। छात्रों ने इस अनुभव को बहुत उत्साह के साथ लिया।

मवि तीसी के छात्र दरभंगा के विभिन्न दर्शनीय स्थानों का किया भ्रमण

बिस्फी,निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय तीसी के छात्रों को मुख्य मंत्री क्षेत्र भ्रमण योजना के अन्तर्गत दरभंगा के दर्शनीय स्थानों का भ्रमण कराया गया। एचएम आलोक रंजन सिंह के नेतृत्व में छात्रों को श्याम माई मंदिर,एलएनएमयू तथा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर,तारा मंडल,चन्द्रधारी संग्रहालय आदि का परिभ्रमण कराया गया। छात्र परिभ्रमण को लेकर काफी उत्साहित थे।विद्यालय के एचएम ने कहा कि सरकार की यह योजना काफी अच्छी है।इससे छात्रों को राज्य के प्रमुख दर्शनीय, पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों के बारेमें नजदीक जाकर देखने व समझने का मौका मिलता है।दूसरी ओर उमावि सिंगिया के छात्रों को पाटलिपुत्र तथा उमावि जगवन-हिरोपट्टी के छात्रों को दरभंगा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया।इस

अवसर पर एचएम शैलेन्द्र कुमार सिंह,अशोक साफी आदि शिक्षक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।