Madhubani News: लदनियां: एक राखी जवानों के नाम कार्यक्रम में भावुक हुए एसएसबी जवान
Madhubani News: महथा गांव के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों का स्वागत कर छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी और मिठाइयां खिलाईं। जवानों ने भावुक होकर अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा की बात की। कार्यक्रम में कई जवान और शिक्षक शामिल थे।
Madhubani News: लदनियां। प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय परिसर के सभागार में रक्षाबंधन की महत्ता को दर्शाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन एचएम प्रेमनाथ गोसाई की देखरेख में किया। एक राखी देश के जवानों के नाम विषयक इस कार्यक्रम में पहुंचे एसएसबी कैंप पिपराही के जवानों का स्वागत पाग व दोपटा से करने के बाद छात्राओं ने प्रज्ज्वलित दीप, मिठाई व कुमकुम भरी थाल से आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया व कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाइयां खिलाईं। राखी बंधवाते हुए जवानों को घर की याद आई और ये भावुक होते दिखे। अपने संबोधन में कमांडेंट इन्द्र सिंह व इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि देश की सीमा व देवी स्वरूपा बहन- बेटियों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकताओं में है।
कार्यक्रम में जवान प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह, वीरेन्द्र कुमार, एवी गिरि, अब्दुल हसन, जाकिर हुसैन शिक्षक शिबू महरा, भोगेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, महेश कुमार, जीबछ कामत व कैलाश सिंह भी थे।


