महिला सशक्तीकरण व संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत और संघर्षशील बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त करने की योजना है। महिला मोर्चा की नेता आभा पांडेय ने जमीनी अनुभव की बात की। पार्टी के नेता एकजुट होकर नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महिला सशक्तीकरण व संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। संगठन को मजबूत और संघर्षशील बनाना प्राथमिकता होगी। खास तौर पर महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर रहेगा। कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम भवन में पार्टी की नयी रुपरेखा की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त कर जनहित के सवालों को मजबूती से उठाएंगी। कहा हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला मोर्चा वरिष्ठ नेता आभा पांडेय ने कहा कि इनका जमीनी अनुभव और संघर्षशील छवि कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत करेगी।

वरीय नेता कृष्णकांत झा गुड्डु ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी। मौके पर पंकज कुमार झा, विजय राउत, पर्यवेक्षक संजय महाराज, अनिल सिंह, महंथ गोपाल दास, सुरेंद्र महतो, राजकमल, मो. हाशिम, आनंद कुमार झा, उपेंद्र यादव, आलोक कुमार झा, अशोक कुमार चौरसिया, शंभू कुशवाहा और अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।