बासोपट्टी बाजार में व्यवसायी के घर से 12 लाख करेंसी बरामद

Nov 03, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

रविवार की रात एसएसबी ने बासोपट्टी बाजार में एक व्यवसायी के घर से 12 लाख भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ एक कारोबारी को हिरासत में लिया। व्यवसायी को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। एसएसबी ने 24 घंटे बाद भी इस मामले पर कोई स्पष्टता नहीं दी, जबकि स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची।

बासोपट्टी बाजार में व्यवसायी के घर से 12 लाख करेंसी बरामद

हरलाखी। रविवार की रात एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बासोपट्टी बाजार के एक व्यवसायी के ठिकाने से 12 लाख भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ एक कारोबारी को भी हिरासत में लिया। बाद में व्यवसायी को पीआर बांड पर छोड़ भी दिया गया। इस मामले में एसएसबी ने 24 घंटे बाद भी प्रेस रिलीज कर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। आम तौर पर एसएसबी 48 बीएन नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एसएसबी अपनी हर कार्रवाई की प्रेस रिलीज हमेशा मीडिया के लिए जारी करती है। बताया जा रहा है। एसएसबी जवानों ने बासोपट्टी के कृष्णा साईकल स्टोर के मालिक कृष्ण मुनारका के घर से 10 लाख 48 हजार पांच सौ भारतीय रुपये व 1 लाख 59 हजार 650 नेपाली रुपये बरामद किया है।

यह कार्रवाई रविवार की देर शाम को किया गया। बताया जा रहा है छापेमारी के दौरान कुछ देर बाद बासोपट्टी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएसबी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुप्त सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया और व्यवसायी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। एसएसबी के अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सख़्ती बरती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।