
मनी एक्सचेंजर के ठिकानों से 94 लाख कैश मिले
जयनगर में एसएसबी की 48वीं वाहिनी और पुलिस ने मनी एक्सचेंजर के घर और दुकान से 94 लाख रुपये बरामद किए। इसमें 64 लाख नेपाली और 29 लाख 97 हजार भारतीय रुपये शामिल हैं। आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है और...
जयनगर (मधुबनी), एक संवाददाता। एसएसबी की 48वीं वाहिनी व पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मनी एक्सचेंजर के घर व दुकान से 94 लाख कैश बरामद किए हैं। जब्त रुपयों में नेपाली 64 लाख व भारतीय 29 लाख 97 हजार हैं। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। मनी एक्सचेंजर राज कुमार पासवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है राज कुमार के पास मनी एक्सचेंज करने का लाइसेंस था या नहीं। एसएसबी के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि जयनगर निवासी राज कुमार पासवान जयनगर रेलवे स्टेशन के समीप मनी एक्सचेंज का काम करता है।

गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर सीओ अखिलेश चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर संजय सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार व सीआई दीपक कुमार के साथ राजकुमार के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर व दुकान से भारतीय मुद्रा 29 लाख 97 हजार तथा नेपाली करेंसी 64 लाख बरामद किए गए। जयनगर थाने को रुपये सौंप दिए गए हैं। मनी एक्सचेंज करनेवाले व्यापारी को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 93 लाख 97 हजार नेपाली व भारतीय रुपये बरामद किए गए हैं। इनमें नेपाली करेंसी 64 लाख तथा भारतीय करेंसी 29 लाख 97 हजार हैं। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




