ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी21 को पटना में श्रीकृष्ण सिंह की मनेगी जयंती

21 को पटना में श्रीकृष्ण सिंह की मनेगी जयंती

कांगे्रस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और चुनाव कंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि पटना के मिलर स्कूल के मैदान में सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 150 वीं जयंती मनेगी। इसमें...

21 को पटना में श्रीकृष्ण सिंह की मनेगी जयंती
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 17 Oct 2019 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कांगे्रस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और चुनाव कंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि पटना के मिलर स्कूल के मैदान में सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 150 वीं जयंती मनेगी। इसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।

नई पीढ़ी के लोग भी उनके विचारों से अवगत होंगे। डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा वे सभी को न्योता देने आए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना के इस जयंती समारोह में शिरकत करें।

उन्होंने कहा कि श्रीबाबू के जमाने में चीनी मिलों का जाल था। बिहार में 27 प्रतिशत चीनी का उत्पादन होता था। मौजूद सीएम विकास की बात करते हैं।

लेकिन अभी महज दो प्रतिशत चीनी ही उत्पादित हो रही है। जो उद्योग थे सभी बंद हो गये। जो बचे भी हैं बंद होने के कगार पर हैं। उनके जमाने में एकीकृत बिहार में बरौनी, हटिया, टाटा सहित कई पब्लिक और प्राईवेट उद्योग धंधे लगे। सभी मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज श्रीबाबू के समय में बना। श्रीबाबू जात-पात से उपर उठकर काम करते थे। वे जिस समाज से आते हैं उसी समाज के लोगों के पास सबसे अधिक भूमि थी। पर वे बिहार के हित में जमींदारी उन्मूलन का काम शुरू किया।

उन्होंने कहा कि देवघर में पंडा दलितों को मंदिर में नहीं जाने देते थे, वे खुद वहां जाकर दलितों को मंदिर में पूजा पाठ के प्रवेश करावाएं। पर अभी जात-पात के बिसात पर राजनीति होती है। छोटा से छोटा फैसला लेने में भी हिचक होती है। डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी लोग श्रीबाबू की 150 वीं जयंती पर पटना में आवें और इस समारोह को ऐतिहासिक बनावें। जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा व मीना देवी कुशवाहा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद का पाग-दोपट्टा और मिथिला पेंटिंग भेंटकर भव्य स्वागत किया। मौके पर अधिवक्ता संजय झा, मनोज मिश्र, कृष्णकांत झा गुड्डू, विजय झा भोला, मो. शाबिर, राजकमल आजाद, विनय झा, शुभंकर झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इससे पहले डॉ. अखिलेश सिंह को सैकड़ों कार्यकर्ता पंडौल में फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत करते हुए मधुबनी पार्टी कार्यालय तक लाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें