
रक्षा बंधन 9 अगस्त को, कई योगों के संयोग के बीच मनेगा त्योहार
रक्षा बंधन पर डाक विभाग ने विशेष डाक सेवा की तैयारी की है। 9 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 5:21 से 1:24 बजे तक है। इस बार कई शुभ योग जैसे सौभाग्य योग और शोभन योग बन रहे हैं। बाजार में राखियों...
मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। रक्षा बंधन पर डाक विभाग द्वारा स्पेशल डाक से राखी भेजी जाएगी। इसको लेकर डाक विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा बंधन 9 अगस्त को है। ऐसे में अभी से राखी की दुकानें बाजार में सज गई है। रंग बिरंगे राखी बहना अपने भाई के कलाई पर बांधने के लिए खरीद रही है। बाजार में दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखी उपलब्घ है। लोग अपने पंसद के अनुसार राखी खरीद रहे हैं। खासकर जिन्हे राखी बाहर डाक से भेजना है वे राखी खरीदारी में विलंब नहीं कर रहे हैं। वैसे डाक विभाग ने राखी को समय से गंतव्य तक पहंचाने के लिए स्पेशल लिफाफा की व्यवस्था की है।

इसके अलावे राखी स्पेशल डाक से भेजी जाएगी। जिसकी बुकिंग डाक विभाग में शुरू हो गई है। भाई बहन के पवित्र पर्व को लेकर बाजार में खूब खरीदारी हो रही है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है, तिलक करती है और आरती उतारती है। भाई भी बहन की रक्षा का वचन देता है और उसे उपहार देता है। सौभाग्य योग, शोभन योग व सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा रक्षा बंधन रक्षाबंधन पर इस बार कई शुभ योग बनेंगे। इसबार भद्रा का साया नहीं रहेगा। जिससे भाई- बहन पूरे उत्साह और आनंद के साथ यह पावन पर्व मना सकेंगे। मधुबनी के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि यह पर्व सदियों से हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा है, और हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जैसे -सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योगों में किया गया कोई भी शुभ कार्य विशेष फलदायी होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ये योग रक्षाबंधन के महत्व को और बढ़ा देता है। श्री नायक ने बताया कि आमतौर पर रक्षाबंधन पर भद्रा काल की वजह से शुभ मुहूर्त में बाधा आ जाती है, लेकिन इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस बार भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर रात 1:52 बजे तक रहेगा, जो कि रक्षाबंधन की तिथि से पहले ही समाप्त हो जाएगा। 9 अगस्त को पूरे दिन शुभ समय रहेगा और भाई-बहन बिना किसी विघ्न के प्रेमपूर्वक त्योहार मना सकेंगे। राखी बांधने का उत्तम समय: सावन पूर्णिमा यानी 09 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 05 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसके लिए 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने के लिए सही समय है। रक्षाबंधन पर इन शुभ योगों का समय : सर्वार्थ सिद्धि योग: इस बार रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। यह सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। सौभाग्य योग: राखी पर सौभाग्य योग प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक है। शोभन योग: राखी पर शोभन योग का संयोग पर्व की महत्ता को और बढ़ा रहा है। यह 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है। बयान: डाक विभाग द्वारा रक्षा बंधन पर स्पेशल डाक से राखी भेजने की व्यवस्था की गई है। ताकि समय से सभी राखी गंतव्य तक पहुंच जाए। संतोष कुमार, डाक अधीक्षक , मधुबनी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




