Special Campaign for Ration Card Issuance Under National Food Security Act नये राशन कार्ड के लिए पंचायतों में शुरू हुआ विशेष अभियान, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSpecial Campaign for Ration Card Issuance Under National Food Security Act

नये राशन कार्ड के लिए पंचायतों में शुरू हुआ विशेष अभियान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खजौली और आसपास के क्षेत्रों में 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे और लाभुकों के नाम जोड़े...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 23 Sep 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
नये राशन कार्ड के लिए पंचायतों में शुरू हुआ विशेष अभियान

खजौली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने और समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब सदर अनुमंडल क्षेत्र के खजौली, कलुआही, राजनगर, रहिका पंडौल, बाबूबरही सहित सभी प्रखंडों में विशेष अभियान की शुरुआत होने जा रही है। सरकार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, मधुबनी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक 22 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर नये राशन कार्ड निर्गमन और लाभुकों के नाम जोड़ने/हटाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी पंचायतों में मुख्य रूप से पंचायत सरकार भवन में राशन कार्ड कैम्प का आयोजन करने का आदेश दिया गया है।

इसके लिए रोस्टर तैयार कर प्रखंडवार और पंचायतवार कैम्प की तिथियां निर्धारित की गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय पर वे अनिवार्य रूप से कैम्प स्थल पर मौजूद रहें और प्राप्त आवेदनों की विभागीय प्रावधानों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।