पिता से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
झंझारपुर में एक बेटे को शराब के नशे में अपने पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना चीरकुट्टा गांव में हुई, जहाँ पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी युवक श्रीराम कुमार को नशे की हालत में पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

झंझारपुर । शराब के नशे में पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के चीरकुट्टा गांव की बताई जा रही है। पीड़ित पिता द्वारा थाने में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को नशे की हालत में पकड़ लिया। एसएचओ आयुष कुमार झा के अनुसार आरोपी युवक श्रीराम कुमार अररिया संग्राम के चीरकुट्टा गांव का निवासी है। नशे की हालत में वह घर में हंगामा कर रहा था और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


