ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीसोहैल देश का बेटा हमें उसपर है गर्व: वीरेंद्र चौधरी

सोहैल देश का बेटा हमें उसपर है गर्व: वीरेंद्र चौधरी

उसका रिश्ता केवल मधुबनी और बिहार से सीमित नहीं है। आज पूरे देश को उसपर नाज है। ये बातें झंझारपुर सांसद वीरेंद्र चौधरी ने कहीं। सोमवार सुबह वे हिन्दुस्तान अखबार में पढ़े कि मधुबनी के बेटे सोहैल की...

सोहैल देश का बेटा हमें उसपर है गर्व: वीरेंद्र चौधरी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 12 Jun 2017 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

उसका रिश्ता केवल मधुबनी और बिहार से सीमित नहीं है। आज पूरे देश को उसपर नाज है। ये बातें झंझारपुर सांसद वीरेंद्र चौधरी ने कहीं। सोमवार सुबह वे हिन्दुस्तान अखबार में पढ़े कि मधुबनी के बेटे सोहैल की हत्या पाकिस्तानियों ने साउदी अरब के रियाद में कर दी है। तो वो सुबह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोहैल के पिता मो. छीतन और उनकी पत्नी महजनी खातून से भेंट की। कहा कि लड़ाई कई तरह की होती है। हमारी बहादुर सेना रोज सीमा पर पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर रही है। वो हमारी सीमा पर तैनात हैं। मगर हमें सोहैल जैसे जवान की भी जरूरत है। जब साउदी अरब में पाकिस्तानी गाली दे रहे थे तब सुहैल ने विरोध किया। उसने कहा कि पाकिस्तान बौना है। उसे धमकी दी गई। और बाद में हत्या की गई। कहा कि मैं विदेश मंत्रालय को तुरंत चिट्ठी लिख रहा हूं। और दिल्ली जाकर खुद विदेश मंत्री सुषमा जी से मिलूंगा। और सोहेल के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत मंगवाउंगा। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने मौके पर से हीं डीएम गिरिवर दयाल सिंह से बात की। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी भारतीय दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। वहीं लोगों का कहा कि इस तरह की घटना के बाद सरकार की ओर क्या मदद मिल सकती है इस बारे में भी बात करेंगे। श्री चौधरी ने बताया कि वो सीधे पटना जा रहे हैं। जहां से पहले चिट्ठी के माध्यम से तुरंत विदेश मंत्रालय को सूचित करेंगे। वहीं उन्होंने युवकों से अपील की कि वो घबराए नहीं। भारत की सरकार उनके साथ है। यहां से जो लोग साउदी या अन्य देशों में जो काम करने जाते हैं वो नियमों के तहत जाते हैं। उसकी एक प्रक्रिया है। इसलिए भारत की बीजेपी की सरकार पहले भी विदोशों में फंसे भारतीयों को निकालने में कामयाब रही है। और विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को प्रति संवेदनशील है। सोहैल के भी मृत शरीर को भारत लाया जाएगा। वहीं उसके हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए भी साउदी सरकार से बात की जाएगी। मुख्य बातें सोहैल के पीड़ित परिवार से मिले झंझारपुर सांसद वीरेंद्र चौधरी कहा सोहैल पूरे देश का बेटा, उसने भारत के लिए जान दी कहा विदेश मंत्रालय से कर रहे हैं बात फोटो: कैप्शन: पीड़ित परिवार से मिलते झंझारपुर सांसद वीरेंद्र चौधरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें