ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीकमला नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि

कमला नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि

मॉनसून की पहली बारिश शुरू होते ही नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गयी है। इसी के साथ लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। विशेष कर...

कमला नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 15 Jun 2021 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जयनगर, निज प्रतिनिधि

मॉनसून की पहली बारिश शुरू होते ही नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गयी है। इसी के साथ लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। विशेष कर कमला नदी के किनारे बसे प्रखंड के आधे दर्जन गांव के लोगों में बाढ़ आने की आशंका दिखने लगी है। हालांकि जयनगर में कमला नदी के जल स्तर में मामूली बढ़ोतरी होने से स्थिति सामान्य है। मंगलवार की शाम तक मिले संकेत राहत देने वाले हैं। दो बजे ली गयी रीडिंग में नदी का पानी डाउन स्ट्रीम में 67.30 सेमी था। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई वर्षा की मात्रा व डिस्चार्ज पर जलस्तर में बढ़ोतरी या कमी निर्भर है। बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल जयनगर के जेई संगम पटेल ने बताया कि सामान्य स्थिति में 15 जून से 15 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे, दिन के 2 बजे व शाम 6 बजे कुल तीन बार व बाढ़ के समय प्रत्येक दो घंटे पर निर्देशानुसार जल स्तर की रीडिंग की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें