ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीडा.फैयाज के गांव वाले घर पर सन्नाटा

डा.फैयाज के गांव वाले घर पर सन्नाटा

रहिका प्रखंड क्षेत्र की सतलखा पंचायत के चन्द्रसैनपुर गांव स्थित राज्यसभा सदस्य डा. फैयाज...

डा.फैयाज के गांव वाले घर पर सन्नाटा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 25 Aug 2022 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

रहिका प्रखंड क्षेत्र की सतलखा पंचायत के चन्द्रसैनपुर गांव स्थित राज्यसभा सदस्य डा. फैयाज अहमद के पैतृक आवास पर बुधवार को दिनभर विरानगी था।घर के बाहरी दरवाजे के प्रवेश द्वार बिना ताला लगा हुआ बंद था। बुधवार की अहले सुबह मधुबनी स्थित आवास पर सीबीआई की टीम जांच करने की जानकारी लोगों को मिल चुका था।गांव के गली मोहल्ले में सन्नाटा था।दरवाजे पर रखे चौकी पर मो गुलाम नामका एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पूछने पर बताया कि डा फैयाज साहब के घर के एक भी सदस्य मौजूद नही हैं। उन्होंने दबे स्वर में बोला हमलोगों को इन लोगों के किसी भी गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं है। सीबीआई की टीम आवास पर जांच करने की कयास आस पड़ोस के लोग लगा रहे थे।बाहरी लोगों के आनेजाने की जानकारी कुछ लोग छुपकर ले रहे थे।कुछ लोगों ने बताया कि आज तक नेताजी के घर पर पुलिस किसी अपराध के संदर्भ में नही आया है। पहले तो घर के सदस्य हमेशा साथ रहते थे। लेकिन विगत कुछ वर्ष से पर्व के अवसर पर सभी घर सदस्य उपस्थित रहते हैं।गांव के लोगों ने बताया कि सरकारी एजेंसी से जांच होने से लोगों को कोई परेशानी एवं भय नही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें