Shri Krishna Janmashtami 2023 Auspicious Yogas and Market Preparations श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बुधादित्य, गजलक्ष्मी समेत 6 योगों का बन रहा संयोग, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsShri Krishna Janmashtami 2023 Auspicious Yogas and Market Preparations

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बुधादित्य, गजलक्ष्मी समेत 6 योगों का बन रहा संयोग

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुधादित्य, गजलक्ष्मी समेत 6 योगों का संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 15 Aug 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बुधादित्य, गजलक्ष्मी समेत 6 योगों का बन रहा संयोग

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बुधादित्य, गजलक्ष्मी समेत 6 योगों का संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि का अद्भुत योग के साथ ही वृद्धि, ध्रुव, श्रीवत्स, गजलक्ष्मी, ध्वांक्ष और बुधादित्य योग भी बन रहा है। जो बहुत शुभ माना जाता है। इन योगों में पूजा अधिक फलदायी होगा। भगवान का जन्म 15 को एवं जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाया जाएगा। श्रीमद भागवत, स्कन्द पुराण, भविष्य पुराण सहित अन्य धर्मग्रंथों बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि दिन बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को वृषभ राशि के चंद्रमा में हुआ था।

मधुबनी के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि इस बार अष्टमी तिथि का प्रवेश 15 अगस्त, शुक्रवार की रात 11 बजकर 48 बजे हो रहा है, अष्टमी तिथि 16 अगस्त रात 9.34 मिनट पर समाप्त होगी। लेकिन उदया तिथि में 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा हो तो उदया तिथि को मान्यता देकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा सकती है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि, रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की सुबह चार बजकर 38 मिनट पर लग रहा है। श्री नायक कहते है कि गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति और शुक्र एक साथ होते हैं। इस बार जन्माष्टमी पर शुक्र और गुरु दोनों एक ही राशि मिथुन में हैं, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों योग ही बहुत शुभ माने जाते हैं। इन योगों में पूजा अधिक फलदायी रहेगी और राशियों पर इन योगों का खास लाभ मिलेगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन व्रत रखने और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से संतान की कामना की पूर्ति होती है। कृष्णाष्टमी को लेकर बाजार में खूब हो रही खरीदारी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में राधा कृष्ण की मूर्ति , मोर पंख, बांसुरी एवं फल फूल की खूब बिक्री हो रही है। पटवा दुकान पर सबसे अधिक छोटे बांसुरी एवं मोर पंख की लोग खरीदारी कर रहे हैं। राधा व कृष्ण के रंग बिरंगे वस्त्र भी लोग बनवा रहे हैं। शहर के राधाकृष्ण मंदिरों को सजाया जा रहा है। मंगलवार की रात रात भगवान के जन्म के साथ ही उत्सव शुरू हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।