ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीभूमि खाली करने को कहा तो गोली मारी

भूमि खाली करने को कहा तो गोली मारी

खजौली में वार्ड सदस्य सुबोध कुमार श्रीवास्तव पर हुई फायरिंग की घटना में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। सदर एसडीपीओ कामिनी बाला ने रविवार शाम अपने...

भूमि खाली करने को कहा तो गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 20 Oct 2019 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

खजौली में वार्ड सदस्य सुबोध कुमार श्रीवास्तव पर हुई फायरिंग की घटना में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। सदर एसडीपीओ कामिनी बाला ने रविवार शाम अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जमीन खाली करने के लिए कहने पर सुबोध कुमार श्रीवास्तव को गोली मार दी। गोली चलाने वाले रमण जी कुंवर से पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना में रमण के साथ सूर्यकांत कुमार, मंजय कुमार उर्फ छोटू सिंह, जय कुमार मंडल व अन्य अपराधी शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि महराजपुर डीह टोल के गिरफ्तार आरोपित संजय कुमार सिंह ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि रमन कुंवर सरकारी जमीन स्थित कुएं को भरकर अपना घर बना लिया। सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अधिकारियों के पास शिकायत कर दी। कुछ दिन पूर्व ही खजौली के अंचल अधिकारी ने रमण को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया था। इसी से नाराज रमण कुमार ने सुबोध की हत्या करने का प्लान बनाया। घटना से पूर्व जयप्रकाश मंडल महाराजपुर चौक पर मौजूद था। उसी ने सुबोध के गांव की ओर जाने की सूचना दी थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि शनिवार शाम करीब छह बजे सुबोध कुमार श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से महाराजपुर चौक से अपने गांव महाराजपुर दत्ता टोल जा रहा था। जैसे ही लक्ष्मी कुंवर के बगीचा के पास पहुंचे उस पर फायरिंग कर दी गई। गोली सुबोध के दाहिने कंधा में लगी है। सुबोध का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। देर शाम में गोली लगने की सूचना के बाद परिजनों में भय व्याप्त हो गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खजौली थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें