ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीगोली मार कर बाइक लूटी, रेफर

गोली मार कर बाइक लूटी, रेफर

अरेर में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बोरहर के भोला यादव को गोली मार बाइक लूट ली। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने बताया कि...

गोली मार कर बाइक लूटी, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 14 Feb 2020 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अरेर में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बोरहर के भोला यादव को गोली मार बाइक लूट ली। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने बताया कि लगभग साढ़े आठ बजे भोला यादव मधुबनी से घर बोरहर लौट रहा था। अरेर थाना से पांच सौ मीटर पीछे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका। चाभी देने में आनाकानी करने पर गोली चला दी। गोली उसके पांव में लगी और वह गिर गया। अपराधी उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटन स्थल पर पुलिस पहुंची घायल को दरभंगा रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल की स्थिति ठीक है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि दो महीने पूर्व भी इस सड़क पर एक राजमिस्त्री की गोली मार कर बाइक छीन ली गयी थी।

मुखिया की दुकान में हुई चोरी:

बासोपट्टी। खौना पंचायत के मुखिया फुलगेन महतो के दुकान में करीब तीन लाख सत्तर हजार नकद रुपया चोरी का मामला प्रकाश में आया हैं। इस संबंध में मुखिया फुलगेन महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। रात में छत के सहारे दुकान में प्रवेश कर दुकान के गले से नकद रुपया चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी। उसके बाद चोरी मामला का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित भी कर लिया गया। मुखिया अपने खौना गांव स्थित अपने आवासीय मकान में दुकान करते है। जिस दुकान में चोरी हुई। घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए गहन जांच पड़ताल की। सीसीटीवी में पहचान ग्रामीणों के द्वारा किये जाने के बाद युबक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों के द्वारा पहचान किये गए आरोपी की पहचान खौना गांव के ही घुरण पासवान के रूप में की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें